#KATIHAR #BIHAR #INDIA : बिहार के कटिहार जिला के कोढ़ा थाना अंतर्गत दादपुर मुसहरी गांव में बुधवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ हुए वि’वाद के दौरान बीच-बचाव करने आयी अपनी मां को ही पी’टकर मार डाला। कटिहार के अनुमंडल पुलिस अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि मृतक का नाम जुलेखा खातून है।

उन्होंने बताया कि आ’रोपी पुत्र मोहम्मद अजीज को गि’रफ्तार कर उससे पूछताछ किया जा रहा है। अजीज का अपनी नवविवाहित पत्नी शबाना खातून के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया और उसने पत्नी के साथ मा’रपीट शुरू कर दी। उसने इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची अपनी मां की लाठी से बुरी तरह पि’टाई की दी जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ीं।

जुलेखा को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृ’त लाया हुआ घोषित कर दिया। पुलिस को दिए आवेदन में अजीज के पिता ने बताया कि गलती से लगी लाठी से उनकी पत्नी की मौ’त हो गयी। पर ग्रामीणों द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर पुलिस ने श’व को कब्जे में लेकर पो’स्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में आगे जांच की जा रही है।


Source : livehindustan