#DELHI : थ’प्पड़ का बदला लेने के लीये सुलाया मौ’त की नींद, हुआ गि’रफ्तार

#DELHI #INDIA : दिल्ली के द्वारका नॉर्थ इलाके के ककरौला में मंगलवार शाम हुई प्रॉपर्टी डीलर नरेंद्र उर्फ निंटी की ह’त्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस संबंध में पुलिस ने गैं’गस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के चचेरे भाई नकुल सांगवान उर्फ दीपक (23) को गिर’फ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने प्रॉपटी डीलर की ह’त्या थ’प्पड़ मारने का बदला लेने के लिए की थी।

दरअसल, बीती जुलाई में नरेंद्र ने आ’रोपी नकुल की पि’टाई कर दी थी। इस दौरान नरेंद्र ने दोस्तों के साथ उसे कई थ’प्पड़ मारे थे। वह इसका बदला लेना चाहता था, इसलिए उसने चचेरे भाई नंदू के साथ मिलकर उसकी सरेराह गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। पुलिस के ह’त्थे चढ़े आ’रोपी के पास से पि’स्टल, दो कारतूस और चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस अब आरो’पी नंदू की तलाश कर रही है।

द्वारका जिले के डीसीपी अंटो अल्फोंस ने बताया कि मंगलवार को बदमाशों ने ककरौला में दफ्तर के सामने प्रॉपर्टी डीलर नरेंद्र की हत्या कर दी थी। पुलिस ने नरेंद्र के ममेरे भाई प्रदीप ढाका के बयान पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ की। उसने पुलिस को बताया कि बीती जुलाई में उसके कैफे में नंदू का चचेरा भाई नकुल सांगवान आया था। वहां वह उससे झगड़ा करने लगा। इस पर नरेंद्र ने नकुल की उसके दोस्तों के सामने पिटाई कर दी थी। नकुल इसका बदला लेने की फिराक में था। पुलिस को बुधवार को सूचना मिली कि आरोपी नकुल सांगवान गोयला डेयरी के पास बाइक से आने वाला है। सूचना पर पुलिस ने उसे रोका तो वह पिस्टल निकालकर पुलिस पर गोली चलाने लगा। हालांकि, पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस अब नंदू की तलाश कर रही है।


आरो’पी बीएससी की पढ़ाई में बीच में छोड़कर अप’राधिक गतिविधियों में लिप्त हो गया। वह अपने चचेरे भाई कपिल सांगवान उर्फ नंदू से काफी प्रभावित था। बाबा हरिदास नगर में हुई ह’त्या के मामले में नकुल को गि’रफ्तार किया था, लेकिन बाद में वह बाहर आकर नंदू के साथ मिलकर अ’पराध करने लगा। नरेंद्र की ह’त्या करने के लिए आ’रोपियों ने द्वारका नॉर्थ में 4 सितंबर को लग्जरी कार लूटी थी। मगर मंगलवार को दोनों ने चो’री की एक बाइक से नरेंद्र के दफ्तर पहुंचकर उसकी ह’त्या कर दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.