
PATNA : सोमवार की सुबह राजधानी पटना के पालीगंज अनुमंडल में तेज रफ़्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी.
इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि पालीगंज के बिक्रम के पेनापुर गाँव के समीप NH 98 पथ पर तेज रफ्तार से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्ढा में पलट गई, जिससे ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई.
मृत चालक की पहचान सिगोड़ी के चढ़ोस मठिया गाँव निवासी स्वर धनेश्वर राम के पुत्र सुदर्शन राम के रूप में हुई है.घटना के बाद कार चालक और उसपर सवार सभी लोग गाड़ी छोड़कर फरार हो गए.
वहीं घटना कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुँच पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीँ दुर्घटनाग्रस्त कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है.