#MAHARASHTRA : विधानसभा चुनाव के लिए अमित शाह की ताबड़तो’ड़ रैलियां, 2014 में #BJP ने मारी थी बाजी

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ताबड़तो’ड़ रैलियां कर रहे हैं। महाराष्ट्र के चिखली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि वर्षों से हमारा स्टैंड रहा है कि कश्मीर मसले पर हम किसी भी देश का हस्तक्षेप नहीं चाहते। चाहे वह अमेरिका के राष्ट्रपति हों या कोई और, पीएम मोदी ने स्पष्ट कहा है कि कश्मीर हमारा आंतरिक मामला है और हम इस पर किसी देश की दखलअंदाजी नहीं चाहते हैं।

अमित शाह के भाषण के मुख्य अंश:

– एनसीपी-कांग्रेस अपने परिवार के लिए चलने वाली पार्टी हैं जबकि भाजपा देश के लिए चलने वाली पार्टी हैं। महाराष्ट्र की जनता को तय करना है कि उन्हें कैसी पार्टी की सरकार चाहिए।

-जब अनुच्छेद 370 पर बहस हो रही थी तब कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद कहते थे कि 370 हटाने से कश्मीर में खून की नदियां बह जाएंगी। मगर मैं आज कांग्रेस के नेताओं को कहना चाहता हूं कि 370 हटने के बाद खून की नदियां क्या, खून का एक कतरा भी नहीं बहा है।

– 70 साल से आतंकवाद के कारण कश्मीर में 40 हजार से ज्यादा लोग मारे गए। इसके बावजूद भी कांग्रेस और NCP अपनी वोटबैंक की राजनीति के लिए 370 को हटाने का विरोध करती रही। मगर भाजपा के लिए देश की सुरक्षा, हमारी सरकारों से ज्यादा महत्वपूर्ण है, इसलिए हमने 370 हटाई

– कांग्रेसी कह रहे हैं कि 370 हटाने से महाराष्ट्र वालों को क्या मतलब। मैं यहां की जनता को पूछना चाहता हूं कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग हो ये आप चाहते हैं या नहीं? सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं देश की समग्र जनता चाहती है कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बना रहे

21 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव
चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को एक ही चरण में चुनाव कराने की घोषणा की है। मतों की गिनती 24 अक्ट्रबर को होगी। लोकसभा चुनाव 2019 में भारी बहुमत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सत्ता में वापसी के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को खत्म हो रहा है।

2014 के विधानसबा चुनाव में भाजपा ने मारी थी बाजी
साल 2014 में महाराष्ट्र विधानसभा की 288 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी 122 सीटें हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। भाजपा ने पहली बार महाराष्ट्र में इतनी सीटें हासिल की थीं। वहीं, कांग्रेस 42 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई। इसके अलावा, शिवसेना 63 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रहने वाली पार्टी थी। शरद पवार की राकांपा को 41 सीटें मिली थीं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading