MUZAFFARPUR : बैंककर्मी समेत चार घरों में 5 लाख की डकैती

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जिला के कांटी थाना क्षेत्र बकटपुर गांव में सोमवार की देर रात चार घरों में डकैती होने की खबर मिल रही है. बताया जाता है की डकैतों ने ग्रामीण बैंक के पीओ मनीष कुमार सहित कुल चार घरों पर धावा बालते हुए लाखों का माल बटोर कर फरार हो गए. आज मंगलवार की सुबह घटना को लेकर गांवों में चर्चा का विषय बना हुआ है.

लोग दहशत में सहमे एवं डरे हुए हैं. कई पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर सभी बिंदुओं पर तहकीकात शुरू कर दिया है. इधर एक स्थानीय ग्रामीण का कहना हैं कि डकैत लगभग दर्जनों की संख्या में आये थे. सभी हाथ में फट्टा एवं बम लिए हुए थे.

सभी लोग चार घरों पर धावा बोलते हुए लगभग पांच लाख की संपत्ति लूट ले गए. डकैतों ने दहशत फैलाने के लिए बम भी फोड़ी. लूट के दौरान मारपीट भी हुई. जिसमे चंदन कुमार सहित आधा दर्जन लोग जख्मी भी हो गए. वहीं ग्रामीण बैंक के पीओ कर्मी मनीष कुमार सहित अन्य लोगों की भी पिटाई कर जख्मी कर दिया. सभी जख्मी की चिकित्सा स्थानीय पीएचसी में कराई गई है. कुछ लोगों को पीएचसी के चिकित्सकों ने बेहतर चिकित्सा के लिए एसकेएमसीएच भी रेफर किया है.

इधर कांटी थानाध्यक्ष सोना प्रसाद ने बताया है कि कुल चार घरों में डकैती हुई है. जख्मी लोगों की चिकित्सा कराई जा रही है. फर्डब्यान आने के बाद प्राथमिकी की जाएगी, तहकीकात जारी है. प्रभारी डीएसपी पश्चिमी गौरव पांडेय का कहना है कि सभी बिंदुओं पर तहकीकात की जा रही है. शीघ्र ही पहचान कर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading