पानी का रंग बदलकर काला पड़ चुका है। दुर्गं’ध भी परे’शान करने वाली है। इसके अलावा राजीव नगर रोड नंबर 23 और 24 भी जलजमाव से मुक्त नहीं कराया जा सका है। नेपाली नगर के लोगों का कहना है कि निगम के फ्लड डिवाटरिंग मशीन को नियमित नहीं चलाया जा रहा है। इसके कारण ही नेपाली नगर का पानी अब तक नहीं निकल सका है। बीते एक सप्ताह से मशीन लगी हुई है, लेकिन मशीन को बीच में दो-तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया। नेपाली नगर से जो भी पानी की निकासी हुई वह मशीन के कारण ही हुई है। मशीन को दो दिनों तक लगातार चलाने की जरूरत है। गोला रोड को एक बार फिर से काटे जाने की सूचना पर लोगों ने शुक्रवार को शाम में टी प्वाइंट के पास जाम कर दिया। आ’क्रोशित लोगों ने जनप्रतिनिधियों, वार्ड पार्षद व नगर पर्षद प्रशासन के खि’लाफ जमकर नारेबाजी की।
लोगों ने बताया कि पिछले दो सप्ताह से पंचशील नगर, रामनगरी, झखड़ी महादेव, बाजार समिति समेत अन्य कॉलोनियों जलजमाव है। लोगों का रहना दुश्वार हो गया है। अब पुन: सड़क काटी जा रही है। आज तक प्रशासन द्वारा हाथीखाना मोड़ से रूपसपुर नहर जाने वाले मुख्य नाले की उड़ाही नहीं करायी गयी है। इस कारण जलनिकासी बंद है। सीओ महेंद्र प्रसाद गुप्ता द्वारा लोगों को सड़क नहीं का’टने देने का आश्वासन दिया। तब जाकर सड़क जाम हटाया गया। कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि जलजमाव कॉलोनियों से जल निकासी के लिए सड़क का’टी जा रही थी।जिला शिक्षा कार्यालय परिसर के बाहर अब भी घुट’ने भर पानी है।
कार्यालय जाने के लिए कर्मी चचरी का सहारा ले रहे हैं। बांस के बल्ले से बनी इस चचरी पर भी इतना कीचड़ है कि कई बार फिसल कर लोग पानी में गि’र भी चुके हैं। इसी सड़क से डीईओ कार्यालय के अलावा एनसीसी कार्यालय के अधिकारी और कर्मी जाते हैं। एनसीसी कार्यालय के अरुण कुमार ने बताया कि कार्यालय जाना मु’श्किल है। पानी की वजह से कैंप र’द्द करना पड़ा है।



