सेप्टी पिन व सूई से छात्राएं रोकेगी छेड़खानी छात्राओं को आत्मरक्षा के कई गुरु बताये जाएंगे : मिशन साहसी प्रोजेक्ट

जमशेदपुर। छात्राएं सेप्टी पिन व सूई से भी छेड़खानी जैसी घटनाओं को रोक सकती हैं। खासकर कर पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करने के दौरान यह कारगर साबित होगा। मिशन साहसी प्रोजेक्ट के तहत इन बातों की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस बात की जानकारी बिष्टुपुर के तुलसी भवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) संवाददाता सम्मेलन में जमशेदपुर महानगर की विस्तारिका मौसमी जेना ने दी है।

परिषद के विभाग संगठन मंत्री राजीव रंजन ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा के कई गुरु बताये जाएंगे। ओल्ड बाराद्वारी मैदान में सुबह नौ बजे से छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय मे जिस प्रकार की घटनाएं हो रही है तथा समाज में जिस प्रकार की विकृति आ रही उससे आज छात्राएं असुरक्षित महसूस कर रही है। विद्यार्थी परिषद के इस अभिनव प्रयास से छात्राओं को आत्मरक्षा करने की आत्म बल बढ़ेगा तथा आए दिन हो रही घटना में कमी आएगी। बाराद्वारी में इसे लेकर ताईक्वांडों का प्रशिक्षण दिया जायेगा।
प्रेस वार्ता में जमशेदपुर नगर मंत्री विवेक कुमार, छात्रा प्रमुख अंशु झा, नमिता पाठक, पूनम परवीन आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading