#IND_VS_SA तीसरे टेस्ट मैच से पहले द.अफ्रीका को बड़ा झटका, मार्करम पुणे बाहर

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच 19 अक्टूबर से रांची में खेला जाना है। सीरीज पहले ही गंवा चुकी दक्षिण अफ्रीकी टीम को तीसरे टेस्ट से पहले एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। मार्करम पुणे टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए और इसके चलते वो तीसरे टेस्ट में नहीं खेल सकेंगे, इससे पहले स्पिनर केशन महाराज भी रांची टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। मार्करम इस सीरीज में कुछ खास नहीं कर सके हैं और पुणे टेस्ट में आउट होने के बाद गुस्से में अपना हाथ किसी भारी चीज पर दे पर मारा, जिसके चलते उनके दाएं हाथ की कलाई में चोट लग गई है।

मार्करम पुणे टेस्ट की दोनों पारियों में बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे, जिसमें दक्षिण अफ्रीका को एक पारी और 137 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। मार्करम दूसरी पारी में एलबीडब्ल्यू आउट हुए थे, ऑनफील्ड अंपायर ने उन्हें आउट करार दे दिया था। जिसके बाद अपने साथी खिलाड़ी डीन एल्गर से बात करने के बाद उन्होंने रिव्यू नहीं लिया। हालांक रिप्ले में साफ था कि गेंद स्टंप्स मिस कर रही थी। इस बात से मार्करम काफी निराश थे।

पहले टेस्ट की दोनों पारियों में भी मार्करम फेल हुए थे, उन्होंने पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 39 रनों का योगदान दिया था। पहला टेस्ट मैच विशाखापट्टनम में खेला गया था, जिसे भारत ने 203 रनों से अपने नाम किया था। भारतीय टीम सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading