#RANCHI : लालू प्रसाद की हालत बहुत ज्यादा ख’राब है – जगदानंद सिंह

#RANCHI #JHARKHAND #INDIA : रिम्स में इलाजरत राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से शनिवार को बक्सर के पूर्व सांसद जगदानंद सिंह ने मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य पर चिंता जतायी। उन्होंने बताया कि लालू प्रसाद की हालत बहुत ज्यादा ख’राब है। उनकी तबीयत दिनोंदिन खराब होती जा रही है, लेकिन सभी संवेदनहीन बने हुए हैं। तेजस्वी यादव को भी लालू प्रसाद से मुलाकात करना था, लेकिन शाम हो जाने की वजह से वे अपने पिता से नहीं मिल पाए। मुजफ्फरपुर के पूर्व सांसद अर्जुन राय ने भी लालू प्रसाद से मुलाकात की।

राजद प्रवक्ता अनिता यादव ने बताया कि मिलने का समय पांच बजे तक ही दिया गया था, लेकिन तेजस्वी यादव के आने में देर हो गई, जिसके बाद वे होटल में रुक गए। उन्होंने मुलाकात के लिए पहले से ही जेल प्रबंधन से समय ले रखा था। जगदानंद सिंह ने कहा कि अब तो लालू प्रसाद का मेडिकल बुलेटिन भी जारी नहीं किया जा रहा है, लेकिन इसकी शिकायत किससे की जाए। ऐसे लोगों से क्या मांग की जाए, जिनकी संवेदना मर चुकी है। उन्होंने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि विपक्षियों की रैली में अब भीड़ नहीं होती है। तेजस्वी अब बिहार की पहली पसंद बन चुके हैं और अब जनता उन्हें बिहार का अगला सीएम बनाएगी।


Source : live hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.