#PATNA : एनडीए की सरकार होने के बाद भी बिहार को वाजिब हक नहीं मिल रहा – तेजस्वी

#BIHAR #INDIA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि राज्य और केन्द्र दोनों जगह एनडीए की सरकार होने के बाद भी बिहार को वाजिब हक नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा है कि विशेष दर्जे की मांग पर अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी चुप हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि कुर्सी पर बने रहने के लिए किसी भी व्यक्ति को राज्यवासियों को हक से वंचित नहीं करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने विशेष राज्य के दर्जा के लिए पटना से दिल्ली तक अधिकार रैली की। इसके अलावा भी कई तरह की पहल की गई। अब जब डबल इंजन की सरकार है तो उन्होंने राज्य की जनता की इस मांग को बिसरा दिया।

हार तय देख एनडीए नेता बेचैन : राजद
राजद नेता चितरंजन गगन ने दावा किया है कि राज्य के सभी पांच विधान सभा और एक लोकसभा क्षेत्र में महागठबंधन के उम्मीदवारों की जीत तय है। अपनी हर सीट पर हार को देख एनडीए के नेता बेचैन हो गये हैं। उन्होंने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार अशोक राम के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया था पर उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को इसकी जानकारी भी नहीं है। एनडीए कितना परेशानी उनके नेता के बयान से ही झलकता है। सभी नेताओं का टारगेट एक मात्र तेजस्वी यादव बने हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.