#BIHAR : 5 विधानसभा एवं 1 लोकसभा सीट के लिए आज मतदान

#PATNA #BIHAR #INDIA : बिहार में पांच विधानसभा एवं एक लोकसभा सीट के लिए उप चुनाव को लेकर सोमवार को मतदान होगा। चुनाव आयोग के निर्देश पर सभी संबंधित जिला निर्वाचन पदाधिकारियों द्वारा मतदान संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार एचआर श्रीनिवास ने मतदान स्थल पर सुरक्षा, मतदाताओं को दी जाने वाली सुविधाओं, ईवीएम की स्थिति इत्यादि की उच्च स्तरीय समीक्षा की। उन्होंने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी को निर्देश कि ईवीएम के खराब होने की स्थिति में तत्काल अतिरिक्त ईवीएम की व्यवस्था करें ताकि मतदान बाधित नहीं हो। मतदान के साथ ही 45 पुरुष एवं 6 महिला कुल 51 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।

बूथों के लिए ईवीएम किया गया रवाना
समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र एवं बेलहर, दरौंदा, नाथनगर, किशनगंज एवं सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्रों में उप चुनाव को लेकर 3258 मतदान केंद्रों तक ईवीएम को रवाना किया गया। कुल 32 लाख 27 हजार 282 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

कंट्रोल रूम में कर सकेंगे शिकायत
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी के कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम में सीधे फोन कर शिकायत या सुझाव मतदान के दिन दी जा सकेगी। शिकायतें व सुझाव फोन नंबर 0612-2215978,2215877 व 2207509 पर दी सकती हैं।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading