#MUZAFFARPUR : आ’तंकी ह’मले की सूचना पर जंक्शन पर चला रेल पुलिस व एसएसबी का संयुक्त जांच अभियान

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR): आ’तंकी ह’मले की सूचना पर पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर रेल एसपी अशोक कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रेल पुलिस और एसएसबी जवान ने संयुक्त रूप से रविवार की देर रात जंक्शन पर चलाया सघन जांच अभियान. मुख्यालय को बिहार में आतंकवादियों की घुसने की सूचना मिली थी. मिली जानकारी के अनुसार बिहार में आ’तंकवादियों की घुसने की खुफिया एजेंसियों से मिली सूचना पर मुज़फ़्फ़रपुर रेलवे पुलिस फोर्स एवं एसएसबी के जवानों ने चलाया सघन जांच अभियान. डॉग स्क्वायड के साथ सुरक्षा बलों ने कई ट्रेनों में सघन जाँच व तलाशी अभियान चलाया.

मुजफ्फरपुर रेलवे जंक्शन पर डॉग स्क्वायड के साथ फ्लैग मार्च करते हुए रेल यात्रियों से माइकिंग के द्वारा अपील किया गया किया गया की किसी भी अनजान व्यक्तियों द्वारा दिये हुए किसी भी खाद्य या पेय पदार्थ का सेवन ना करें. किसी भी संदिग्ध वस्तु दिखने या मिलने पर आरपीएफ जीआरपी पुलिस को सूचित करें. रेल एसपी अशोक कुमार के निर्देश पर एसएसबी के साथ ही जीआरपी और आरपीएफ द्वारा चलाये गए अभियान के दौरान सुरक्षित रेल यात्रा को लेकर यात्रियों को माइकिंग और पम्पलेट का वितरण कर जागरूक किया गया. रेल थानाध्यक्ष नन्द किशोर सिंह में बताया की आतंकी हमले व त्योहारों को लेकर रेल पुलिस अधीक्षक आशोक कुमार सिंह के निर्देशानुसार सघन जांच व तलाशी अभियान चलाया गया जो आगे भी जारी रहेगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading