#BIHAR Election LIVE; बूथों पर बढ़ने लगी है वोटरों की संख्या, कई जगह ख’राब मिले EVM, जानें…

बिहार में एक लोकसभा व पांच विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव हो रहा है। मतदाता 51 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला इवीएम में बंद कर रहे हैं। अभी तक कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।आज के मतदान के बाद मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। चुनाव परिणाम भी उसी दिन आएगा। इस उपचुनाव को अगले साल होनेवाले विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है।

08:45 बजे: सुबह आठ बजे तक समस्‍तीपुर लोकसभा उपचुनाव में 3.00 फीसद मतदान। पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 4.25 फीसद पड़े वोट। सुबह आठ बजे तक किशनगंज में 5.00, सिमरी बख्तियारपुर में 5.00, दरौंदा में 3.00, नाथनगर में 4.00 तो बेलहर में 4.32 फीसद वोट।

08:38 बजे: सिमरीबख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित सहरसा प्राथमिक विद्यालय (कोपरिया) मतदान केंद्र 153 पर ईवीएम में खराबी के कारण मतदान बाधित।

08:35 बजे: ईवीएम की ख’राबी के कारण बांका के फुल्लीडुमर बूथ संख्‍या 182 पर 45 मिनट देर से शुरू हुआ मतदान। ख’राब ईवीएम में लालटेन पर भी तीर का चिह्न दिखाई दे रहा था।

08:30 बजे: दरौंदा विधानसभा क्षेत्र में जेडीयू सांसद कविता सिंह ने वोट डाला। वहां उनके पति अजय सिंह जेडीयू उम्‍मीदवार हैं।

08:20 बजे: जगह-जगह पिंक बूथ बनाए गए हैं। वहां की व्‍यवस्‍था महिलाओं के हवाले है।

निष्पक्ष व भ’यमुक्त मतदान के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। मतदान से संबंधित कोई भी शिका’यत या सूचना हो तो निम्‍नलिखित टेलीफोन नंबरों पर जानकारी दे सकते हैं-

0612-2215978

0612-2215877

0612-2207509

इसके अलावा सूचना या शि’कायत के लिए नीचे दिए फैस नंबर की भी व्‍यवस्‍था की गई है-

0612-2215611

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading