#BIHAR_BOARD मैट्रिक 2020 की सेंटअप परीक्षा सात से 11 नवंबर तक

Bihar Board Matric Sent up datesheet : बिहार बोर्ड के निर्देश पर मैट्रिक 2020 की सेंटअप परीक्षा सात से 11 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। इसमें नियमित व स्वतंत्र कोटि के दोनों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। हर दिन दो पाली में परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में राज्यभर के लगभग 17 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रवक्ता अभिषेक कुमार ने बताया कि सेंटअप परीक्षा पास करने वाले परीक्षार्थी को ही एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) जारी किया जाएगा। सभी जिलों में प्रश्न पत्र पांच नवंबर तक उपलब्ध कराए जाएंगे। सभी विद्यालय के प्राचार्यों को सेंटअप परीक्षा का रिजल्ट संबंधित जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में 19 नवंबर तक जमा कराने हैं।


परीक्षा तीन-तीन घंटों की दो पालियों में आयोजित होंगी। प्रथम पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 1.15 बजे से अपराह्न 4.30 बजे तक होगी। सामान्य विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा 2 घंटा 45 मिनट की होगी। परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। समिति के पैटर्न के अनुसार, सभी विषयों में 50 प्रतिशत प्रश्न वस्तुनिष्ठ तथा शेष प्रश्न लघु एवं दीर्घ उत्तरीय होंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading