#PATNA : यूट्यूब से सिख कर चलाता था नकली नोटों का कारखाना, हुआ खुलासा

#BIHAR #INDIA : लु’टेरों की गि’रफ्तारी के लिए रविवार को पहुंची खाजेकलां पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी, जब लू’टकांड के आरो’पित के घर में नकली नोटों का कारखाना चलता मिला। पुलिस को चकमा देकर मास्टरमाइंड तो भाग गया, लेकिन दो अप’राधी ह’त्थे चढ़ गए। पुलिस टीम को मौके नकली नोट के अलावा कई अन्य सामान भी मिले हैं। लू’टकांड मामले में रविवार की सुबह खाजेकलां थानाध्यक्ष सनोवर खां और एएसआई भुवन श्रीकांत छोआलाल लेन स्थित मो. सैयद जीशान उर्फ मैक्स के घर छापे’मारी करने पहुंचे तो एक कमरे में नजारा कुछ और था।

कमरे में कलर प्रिंटर से नकली नोट छापे जा रहे थे। छो’पमारी की भनक लगते ही मास्टरमाइंड मो. सैयद जीशान उर्फ मैक्स फरार हो गया। मगर उसका भाई मो. अमीन उर्फ इरफान को गि’रफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर मो. आमिर खां को पकड़ा गया। पुलिस ने कमरे से पेपर पर प्रिंट किए एक सौ रुपये के 63 नोट, 50 रुपये के 10 नोट, 200 रुपये के चार व 20 रुपये के तीन नोट बरामद किए हैं। साथ ही कलर प्रिंटर, दो मैगजिन, एक कारतूस, पेपर व नौ मोबाइल भी बरामद किए गए।

आशंका जताई जा रही है कि कहीं अपराधियों की साजिश त्योहार पर नकली नोट खपाने की तो नहीं थी। पुलिस को यह नहीं पता है कि आखिर अप’राधी कब से नोट छाप रहे हैं। हालांकि पुलिस दावा कर रही है कि ये लोग अभी नोट छाप ही रहे थे। मगर उनके कनेक्शन के बारे में पता करने में पुलिस टीम जुट गई है।

यूट्यूब से सीखा नकली नोट छापना
पकड़े अ’पराधियों ने पुलिस को बताया कि उसने यूट्यूब पर एक वीडियो देखा था। इसमें नकली नोट छापने का तरीका बताया गया था। इसके बाद शातिर दिमाग इस काम में लग गया। असली नोट को कलर प्रिंटर में डालकर नकली नोट छापा जा रहा था। कई महीनों से आ’रोपित इस काम में लगे थे। सिटी एसपी जितेन्द्र कुमार व एएसपी मनीष कुमार ने बताया कि फरार आरो’पित सैयद जीशान की गि’रफ्तारी के लिए छा’पेमारी की जा रही है। पकड़ाए अभियुक्तों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।

Source : live hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading