नाथनगर. भागलपुर के ललमटिया थाना क्षेत्र में कबीरपुर के श्री दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र मंदिर के कमरे में जैन मुनि विप्रण सागर महाराज का निष्प्राण शरीर संदिग्ध हालत में मिला
मंगलवार शाम करीब 6 बजे उनका शरीर मंदिर के कमरा नंबर 3 में पंखे के सहारे प्लास्टिक की रस्सी से लटक रहा था। ललमटिया पुलिस के पहुंचने के पहले मंदिर प्रबंधन ने उनका झूलता हुआ शरीर उतारा। इसके बाद पहुंची पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट व कलम भी बरामद की।
सोमवार को सुबह 6 बजे उनका पोस्टमार्टम होगा। महाराज विप्रण जी पैदल बिहारी (आजीवन) थे। वे गिरीडीह के समवेत शिखर से पदभ्रमण कर 6 माह पहले भागलपुर पहुंचे थे। यहां चातुर्मास में थे।
वह मंगलवार दोपहर आहार लेने के बाद कमरे में गए थे। मंदिर के गार्ड रिपुसदन झा ने बताया कि जब शाम 6 बजे ड्यूटी पर आए तो मंदिर के लोग दरवाजा खुलवाने के लिए गए, लेकिन नहीं खुला। दरवाजा तोड़ा तो मुनि फंदे से लटके थे।