कॉमेडी किंग ने अर्चना को कह दी ऐसी बात कि यूज़र्स ने किया ट्रोल

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा अक्सर अर्चना पूरन सिंह की शो में खिंचाई करते हुए नजर आते हैं। हाल ही में कपिल ने अर्चना का एक वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया था जिसमें वह अर्चना के साथ मस्ती करते हुए दिखे। इस वीडियो के वायरल होते ही कपिल के प्रशंसकों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

इस वीडियो के ऊपर कपिल ने एक कैप्शन भी लिखा था-‘अर्चना पूरन सिंह केक पर अटैक करने वाली हैं।’ इसके साथ ही वीडियो के बैक ग्राउंड में कपिल की आवाज आ रही है। कपिल कह रहे हैं – ‘इंसान थोड़ा सा खा लें लेकिन ये क्या हुआ पूरी छुरी लेकर केक पर अटैक करने के लिए तैयार हो गईं।’

कपिल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। कपिल का इस तरह से अर्चना पूरन सिंह को लेकर कमेंट करना प्रशंसकों को पसंद नहीं आया और उन्हें ट्रोल करने लगे।

add34705114622545758763.jpg

एक यूजर ने लिखा- ‘डियर कपिल शर्मा और टीम। मेरी आप लोगों से गुजारिश है कि इस तरह से अर्चना पूरन सिंह का मजाक उड़ाना बंद करें। उन्हें इज्जत दीजिए, वह इस शो की जज हैं ना कि शो का कोई किरदार। कॉमेडी करना ठीक है लेकिन इस तरह से शारीरिक बनावट पर कमेंट करना बेइज्जती है। जो ठीक नहीं है।’

दूसरे यूजर ने लिखा- ‘डियर कपिल शर्मा मेरी आप से गुजारिश है कि अर्चना पूरन सिंह को इज्जत दीजिए। मुझे पता है कि यह कॉमेडी है लेकिन इस तरह से उनके लुक्स पर कमेंट करना बुरा लगता है। मन उठ जाता है। मुझे नहीं लगता है कि उन्हें बेइज्जती बर्दाश्त करने के पैसे मिलते हैं।’

तीसरे यूजर ने लिखा- ‘बतौर दर्शक मुझे बहुत बुरा लगता है कि जब कपिल शर्मा शो में उन पर इस तरह से कमेंट किया जाता है। शारीरिक बनावट पर कमेंट करते हैं, यहां तक कि जो मेहमान आते हैं वो भी उन पर हंसते हैं। इसमें कुछ भी फन नहीं है।’

add2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading