दरअसल, महिला ट्रेनी पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी। हंगामा कर रही महिला ट्रेनी जवानों ने बताया कि छुट्टी की मांग कर रही थी, लेकिन नहीं मिली। इसी वजह से उसकी मौत हो गई।
एसएसपी पर फेंका हेलमेट, बाल-बाल बचे : एसएसपी दल-बल के साथ दोबारा 12 बजे पैदल पुलिस लाइन गेट के पास पहुंचे। गेट के पास पहुंचते ही अंदर से हेलमेट फेंका गया। एसएसपी बचते हुए आगे निकल गए। इसके पहले ही सुरक्षा के लिए उन्होंने हेलमेट पहन रखा था।
पुलिस लाइन के अंदर की स्थिति कंट्रोल में नहीं देख वह पुलिस लाइन के गेट से सीधे आगे बांसघाट रोड की ओर बढ़ गए। फिर वहां से पुलिस लाइन गेट की तरफ लौटे। गेट से आगे बढ़ते हुए करीब 22 मिनट सड़क पर दो-तीन बार आगे-पीछे करते रहे। इसके बाद अंदर की स्थिति को भांपते हुए दोपहर 12.22 बजे करीब दो सौ पुलिस बलों के साथ पुलिस लाइन के अंदर गए।
कई मीडियाकर्मियों को पीटा, कैमरे तोड़े : पटना पुलिस के इतिहास में यह पहली घटना थी जब पुलिस वाले ही पुलिस वाले के दुश्मन बने हुए थे। सिर्फ पुलिस वाले ही नहीं रंगरूटों के निशाने पर मीडियाकर्मी भी थे। हंगामा को कवर करने पहुंचे पत्रकारों को भी रंगरूटों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कई मीडियाकर्मियों के कैमरे और फोन को तोड़ दिया। एक निजी चैनल के कैमरामैन राहुल को सिपाही तब तक पीटते रहे जब तक कि वो बेहोश नहीं हो गया।
पुलिस लाइन में जो हुआ, उसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं
इसके पीछे केवल डेंगू से हुई मौत वजह थी या कोई अन्य कारण भी है
क्या किसी ने ट्रेनी पुलिसकर्मियों को भड़का दिया
ट्रेनी महिला पुलिसकर्मी की मौत डेंगू से हुई या कुछ और वजह थी
छुट्टी के लिए उसने आवेदन दिया था या नहीं
अगर आवेदन दिया तो छुट्टी नहीं देने के पीछे क्या वजह थी
सीसीटीवी में कैद फुटेज से हो रही पहचान
पुलिस लाइन में कोई गुटबाजी तो नहीं है
पुलिस लाइन के डीएसपी के घर में तोड़फोड़ व मारपीट क्यों की गई
मौके पर पहुंचे सिटी एसपी, थानेदारों के साथ क्यों मारपीट की गई