SASARAM : नहर से छात्र का शव बरामद, मांगी थी 8 लाख की फिरौती

SASARAM : 8 लाख रुपया नहीं दिया तो उतार डाला मौत के घाट. बताया जा रहा है कि सासाराम में एक छात्र का अपहरण कर लिया गया था और उसके बाद 8 लाख की फिरौती मांगी जा रही थी लेकिन जब फिरौती नहीं मिली तो बदमाशों ने उसकी हत्या कर डाली।

पुलिस ने छात्र का शव शिवसागर के बेरूकही नहर से बरामद कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रथमदृष्टया पुलिस को अपहरण की कहानी पर यकीन नहीं हो रहा क्योंकि छात्र साधारण परिवार से ताल्लुक रखता था। हालांकि पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच में जुटी है।

वारदात के बारे मे बताया जाता है कि पिछले महीने 31 अक्टूबर को आईटीआई का छात्र अमित कुमार गायब हुआ था। बाद में 8 लाख फिरौती के लिय फोन भी आया। पुलिस की छानबीन के बाद 11 नवंबर को अपहृत का शव नहर से बरामद कर लिया गया। शव पानी में पूरी तरह से फुल गया था।

छात्र सामान्य परिवार का था तथा पिता मामूली किसान हैं। ऐसे मे रूपये के लिय अपहरण संदिग्ध लगता है। सासाराम सदर के एएसपी राजेश कुमार का कहना है कि पुलिस इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जल्द ही हत्या की इस गुत्थी को सुलझा लिया जायेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading