PATNA : सीएम के एक्शन के बाद बड़े पैमाने पर तबादला

PATNA : बीते शुक्रवार को पटना के पुलिस लाइन में हुए हंगामा मामले में आज सोमवार को भी बड़ी कार्रवाई हुई है. इस मामले में आज बिहार के DGP केएस द्विवेदी ने पटना पुलिस लाइन के विभिन्न शाखाओं में पदस्थापित 92 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है. इनमें SI से लेकर सिपाही तक शामिल हैं.

इन सभी का तबादला बिहार के अलग-अलग जोन में किया गया है. इससे पहले आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के वरीय पुलिस अधिकारियों की सख्त क्लास लगाई थी.

CM नीतीश ने DGP से घटना की पूरी डिटेल मांगी थी. हिदायत भी दी थी कि इस तरह की घटना आगे न हो. इसी के बाद वरीय पदाधिकारी ने दोषी सिपाहियों पर कड़ा एक्शन लिया और बर्खास्तगी से लेकर निलंबन तक की कार्रवाई की.

रविवार को भी इस मामले में 175 सिपाहियों को बर्खास्त किया गया था. इनमें 167 ट्रेनी सिपाही और 8 पुराने सिपाही शामिल हैं. इसके अलावा 23 को सस्पेंड भी किया गया है. आगे देखें आज तबादले की पूरी लिस्ट :

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading