नाले में करंट लगाकर मछली पकड़ते समय चपेट में आने से तीन भाइयों की मौत

जांजगीर-चांपा. नाले में करंट लगाकर मछली पकड़ते समय चपेट में आने से तीन भाइयों की बुधवार सुबह मौत हो गई। सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पामगढ़ थाना पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोटमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, पामगढ़ के दुड़गा गांव निवासी कुंसुं कश्यप, धनंजय कश्यप और पुष्पेंद्र कश्यप रोज की तरह बुधवार सुबह भी पास के नाले में मछली पकड़ने के लिए गए थे। तीनों नाले में करंट लगाकर मछलियाें को मारते और उन्हें पकड़ कर ले आते।

तीनों भाई सुबह नाले में करंट लगाकर मछली पकड़ रहे थे, तभी पानी में करंट फैल गया। इस दौरान उनका ध्यान नहीं गया और वो भी करंट की चपेट में आ गए। इससे पहले कि कोई उनकी आवाज सुनकर पहुंचता, तीनों की मौके पर ही मौत हाे चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को किसी तरह नाले से बाहर निकलवाया

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.