PATNA : ‘डेढ़ लाख दो, आपके बच्चे का एडमिशन करवा देंगे!

#BIHAR #INDIA : ‘डेढ़ लाख दो, आपके बच्चे का एडमिशन करवा देंगे। रुपये पहले देना होगा वरना मामला ग’ड़बड़ हो जाएगा। हमें ऊपर भी पैसे देने होते हैं।’ बड़े स्कूलों में बच्चों के दाखिले के नाम पर ठग इसी तरीके से लोगों को झां’सा दे रहे हैं। लिहाजा ऐसे जा’लसाजों के झां’से में न आएं। स्कूल गेट से लेकर आसपास के इलाकों में ठगों का गिरो’ह स’क्रिय हैं। कुछ बड़े और नामी लोग भी खुद को स्कूल प्रबंधन का करीबी बताकर लोगों से रुपये ऐंठने का काम करते हैं।

एडमिशन के नाम पर हो रहे इस खेल की कुछ शिकायतें पुलिस को भी मिली हैं। पटना के कुछ नामी स्कूल प्रबंधनों के कानों तक भी ये बात पहुंची चुकी है। अशोक राजपथ स्थित एक स्कूल ने बाकायदा अपने गेट के सामने ‘ठगों से सावधान’ का बोर्ड तक लगा दिया है। दरअसल, एडमिशन का मौसम नजदीक आते ही ऐसे गैंग स’क्रिय हो जाते हैं और लोगों को अपने झांसे में लेते हैं।

एक एडमिशन पर एक से दो लाख
बड़े स्कूलों में एडमिशन के नाम पर ठ’ग गैं’ग के सदस्य एक से दो लाख या यदाकदा तीन लाख रुपये तक लोगों से मांगते हैं। कई बार लोग झांसे में आकर ऐसे लोगों को रुपये दे भी देते हैं फिर दाखिला न होने पर ठ’ग फरा’र हो जाते हैं। कुछ मामले पुलिस तक पहुंचते हैं जबकि ज्यादातर लोग कानूनी पचड़े से दूर रहना चाहते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.