PATNA : महागठबंधन में लालू जी जैसा पावरफुल नेतृत्व नहीं – मांझी

#BIHAR #INDIA : ‘हम’ अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने पुन: यह दोहराया है कि जनतंत्र में किसी एक आदमी की बात नहीं होती है। यहां सामूहिक निर्णय लिए जाते हैं। महागठबंधन के मामले में भी इसी बात का पालन होना चाहिए। रविवार को पत्रकारों से बातचीत और राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद के बयान के संदर्भ में पूछे जाने पर कहा कि यहां भी एक पार्टी नहीं, गठबंधन का मामला है। महागठबंधन में कोर्डिनेशन कमेटी बने जो नीति निर्धारण का काम करे। इसमें अभी लालू जी जैसा पावरफुल नेतृत्व नहीं है। कहा कि जगदानंद जी अगर ऐसा नहीं समझते तो महागठबंधन भंग कर दें। कह दें कि महागठबंधन नहीं है। हम अलग रास्ता ले लेंगे।

मांझी ने कहा कि लगता है जगदानंद जी महागठबंधन को तोड़ना चाहते और भाजपा की मदद करना चाहते हैं। वैसे अभी दो-तीन दिन का समय है। बाद में इसे देखा जाएगा। लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सभी दलों का स्थान है। इसका पालन नहीं करना डिक्टेटरशिप होगा। अब यह मांग तो एनडीए में भी उठने लगी है। लोजपा ने उठाया है। विपक्षी दलों की दिल्ली में होने वाली बैठक में भी वे शामिल होंगे। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्लियामेंट एनेक्सी में होने वाली बैठक में भाग लेने आमंत्रित किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.