व्यवसायी बजरंग अग्रवाल के आवास में लगी आग, कार व बाइक जलकर खाक

रामगढ़। कुजू ओपी क्षेत्र के अशोक सिनेमा कॉलोनी निवासी व्यवसायी बजरंग अग्रवाल के आवास में आग लग गई। आग से आवास परिसर में खड़ी कार और एक बाइक जलकर पूरी तरह खाक हो गई। नप वार्ड पार्षद अनिल गुप्ता व आसपास के लोगों के प्रयास से व्यवसायी बजरंग अग्रवाल व उनके परिवार के सदस्यों को दूसरे रास्ते से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

कार व बाइक के अतिरिक्त घर की एक खिड़की दरवाजे भी जलकर पूरी तरह राख हो गए। बुधवार देर रात करीब 11.30 बजे बजरंग अग्रवाल के घर से धुआं निकलता देख आसपास के लोग वहां जमा हो गए । काफी मसक्कत के बाद कॉलोनी के लोगों ने आग पर काबू पाया। बताया गया कि स्थानीय लोगों ने दमकल के लिए पुलिस और दमकल विभाग में फोन किया, लेकिन दमकल समय पर नहीं पहुंचने के कारण आग बढ़ती जा रही थी।

बगल के एक कम्प्लेक्स के फायर फाइटिंग सिस्टम के सहयोग से लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक कीमती कार और बाइक पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी। घर के दरवाजे खिड़की भी आग की चपेट में आ गए थे। बताया गया कि यदि समय पर आसपास के लोगों द्वारा आग पर काबू नहीं पाया जाता तो, बजरंग अग्रवाल का पूरा घर जलकर राख हो सकता था। घर में आग कैसे लगी कारण का पता नहीं लग पाया है। ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.