MUZAFFARPUR : पटाखा फोड़ने पर दो पक्षों में हिंसक झड़प, एक घायल

MUZAFFARPUR : नगर थाना क्षेत्र के बालूघाट मुहल्ले में पटाका जलाने को लेकर दो पक्ष के लोगों में जमकर झगड़ा हुआ, जिसमें दूसरे पक्ष पर दाब से हमला कर एक व्यक्ति को गंभीर रुप से जख्मी कर दिया गया।
बताया जाता है कि पडो़स के एक बच्चे ने पटाखा छोड़ दिया जिसका तिनका दूसरे के घर पर चला गया और इसी बात को बढ़ाकर वे लोग झगड़ने लगे। बात बढ़ते-बढ़ते एक विवाद के रूप में बदल गया और आवेश में आकर बच्चे के पिता पर दाब से प्रहार कर दिया।

जिससे वो पूरी तरह जख्मी हो गए। गम्भीर स्थितियों में आनन फानन में उन्हें बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है, जहाँ उनकी स्थिति बहुत ही नाजुक बताई जा रही है।

घायल व्यक्ति की पहचान कोका कोला कम्पनी के मैनेजर प्रशांत कुमार मिश्रा के रुप में की गई है!

दाब से प्रहार करने वाले बेक्ति पूर्व में पुलिस के कॉस्टेबल बताया जा रहा है। घटना बुधवार की देर रात की बतायी जाती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.