दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में तेल की कीमतों में करीब 20 दिनों से कटौती जारी, जानिये- दाम

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में तेल की कीमतों में करीब 20 दिनों से कटौती जारी है। इस कड़ी में दिवाली के अगले दिन बृहस्पतिवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती की गई है। बृहस्पतिवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 21 पैसे और डीजल में 18 पैसे की कटौती की गई है। कटौती के बाद दिल्ली में अब पेट्रोल 78.21 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 72.89 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 83.72 रुपये प्रति लीटर है, डीजल का रेट 76.38 रुपये प्रति लीटर हो गया है। यहां पर पेट्रोल में 20 पैसे और डीजल में 19 पैसे की कटौती की गई है।

पिछले एक पखवाड़े से पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती जारी है। 4 अक्टूबर को सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमत 2.5 रुपए घटाकर राज्य सरकारों से भी इसके भाव में इतनी ही कमी करने के लिए कहा था।

कच्चे तेल के दाम में पिछले कुछ दिनों से कटौती जारी है। ब्रेंट क्रूड का दाम 72.5 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा है। पिछले 2 हफ्तों में क्रूड के भाव में 15 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.