BHAGALPUR : दं’गा की स्थिति से निपटने के लिए गठित होगी दं’गा नि’रोधी बल

#BIHAR #INDIA : भागलपुर में दं’गा की स्थिति से निपटने के लिए दं’गा नि’रोधी बल की एक कंपनी सात दिनों में गठित होगी। एक कंपनी में 93 पदाधिकारी और जवान शामिल होंगे। कंपनी में तैनात जवानों के बाजू पर लिखा रहेगा दं’गा नि’रोधी दल। भागलपुर के अलावा अन्य जिलों में भी इसका गठन होगा। कहीं इसकी कंपनी तो कहीं प्लाटून का गठन किया जायेगा। इसे लेकर एडीजी (विधि व्यवस्था) अमित कुमार ने भागलपुर सहित अन्य जिलों को बल गठित करने को लेकर लिखा है।

डीआईजी उपकरण और अन्य सामान उपलब्ध करायेंगे
जिलों में गठित होने वाले दंगा निरोधी बल के पदाधिकारियों और जवानों के लिए साजो-सामान, उपकरण, आवासन आदि की व्यवस्था रेंज डीआईजी को करने का निर्देश दिया गया है। एडीजी ने भागलपुर सहित अन्य जिलों के एसएसपी और एसपी को एक सप्ताह के अंदर इस बल का गठन कर उसकी रिपोर्ट सौंपने को कहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय द्वारा उनके प्रशिक्षण की व्यवस्था की जायेगी।

इन जिलों में कंपनी और प्लाटून का होगा गठन
भागलपुर सहित अन्य बड़े जिलों में दंगा निरोधी बल की एक कंपनी गठित की जायेगी। कंपनी गठित होने वाले जिलों में भागलपुर के अलावा बेगूसराय, नालंदा, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, जमुई, किशनगंज, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, गया, गोपालगंज, सीवान, मुंगेर, सारण, नवादा, सहरसा, रोहतास, समस्तीपुर, भोजपुर, मधुबनी, वैशाली, सीतामढ़ी, बेतिया, मोतिहारी और दरभंगा आदि जिले शामिल हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.