
PATNA : बिहार सरकार ने 9 जिलों में सड़कों की सुंदरता और निखर के लिए राशि आवंटित कर दी है. बिहार के पथ निर्माण मंत्री नन्द किशोर यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि सूबे के 9 जिलों में सड़कों को नया रूप देने के लिए विभाग ने 58.48 करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की है. इसके तहत विभिन्न सड़कों में 21.12 किमी पथांश लम्बाई में पथों का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण का काम किया जाएगा.

स्वीकृति योजनाओं और राशि की विस्तार से जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा कि सूबे के 9 जिलों में सड़कों को नया रूप देने के लिए विभाग ने 58.48 करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की है. नवादा, भागलपुर, मुंगेर, बांका, पूर्णिया, सहरसा, मुजफ्फरपुर, भभुआ और शेखपुरा जिले की 10 योजनाओं के लिए राशि आवंटित किया गया है.नवादा में हिसुआ-नवादा-पकरीबरवां रूट में रिटेनिंग वॉल के निर्माण के लिए 2.35 करोड़.

भागलपुर में कटोरिया-तिनतंगा के बीच मिटटी और विविध कार्य के लिए 11.73 करोड़.
मुंगेर में सांझीघाट से भगत सिंह चौक के लिए 7.47 करोड़.
मुंगेर में लल्लू-पोखर-तिनबतिया से भगत सिंह चौक के लिए 8.70 करोड़.
बांका जिले में भागलपुर-अमरपुर-बांका पथ के लिए 2.05 करोड़.
सहरसा जिले में बालथी-मुसहरिया जंक्शन के लिए 9.52 करोड़.
पूर्णिया जिले में रामपुर चौक से कप्तानपुर पुल के लिए 10.45 करोड़.

इनके अलावा और कई सड़कों के लिए मंजूरी मिली है. यादव ने बतया की इन राशियों से सड़कों में चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के आलावा मिटटी कार्य, बचाव कार्य, डायवर्सन, एप्रोच स्लैब आदि के काम किए जाएंगे.