मुजफ्फरपुर में इंटर की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का बहि’ष्कार करने और कार्य में बाधा डालने वाले 255 शिक्षकों को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया गया है। इनमें नगर निगम क्षेत्र के 73 और जिला परिषद क्षेत्र के 182 शिक्षक कार्रवाई की जद में आए हैं।
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रधान सचिव के आदेश के आलोक में पत्र जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य के लिए पत्र जारी किया गया था। शिक्षकों ने इसकी अवहेलना की। साथ ही योगदान करने आए शिक्षकों से मा’रपी’ट और दुव्र्य’वहार भी किया। विभाग की ओर से ऐसे शिक्षकों को चिह्नित कर सूची मांगी गई थी। सूची के आधार पर यह का’र्रवाई की गई है।

पत्र में कहा गया है कि निलंबन की अवधि में इन शिक्षकों को बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 के तहत जीवन निर्वाह के लिए भत्ता दिया जाएगा। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय संबंधित प्रखंड के बीईओ का कार्यालय रहेगा। जबकि नगर निगम क्षेत्र के निलंबित शिक्षकों का मुख्यालय शिक्षा महाविद्यालय चांदवारा रहेगा। वहीं इन शिक्षकों की सेवा समाप्ति को लेकर भी कार्रवाई की जा रही है।
इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में योगदान नहीं करने वाले कॉलेज के शिक्षकों के खि’लाफ भी मंगलवार को संबंधित थाने में प्राथमिकी द’र्ज कराई जाएगी। साथ ही इन शिक्षकों को भी निलंबित करने को लेकर प्राधिकार को लिखा जाएगा।
मुजफ्फरपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ.विमल ठाकुर ने कहा कि शिक्षकों पर कार्रवाई को लेकर पत्र जारी कर दिया गया है।
