
PATNA : पटना के एसकेपुरी इलाके के सम्प हाउस के मेन होल में एक 10 साल का बच्चा नाला में गिर गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पटना नगर निगम के बड़े अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. 10 साल के इस बच्चे को नाले से निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है. इस घटना की जानकारी मिलते है विधायक संजीव चौरसिया भी वहां पहुंचे हैं. वे खुद खड़े होकर इस रेस्क्यू ऑपरेशन को मॉनिटर कर रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक मौके पर जेसीबी भी बुलाया गया है. बच्चे को बचाने के लिए मजदूरों को नाले में उतारा गया है. मेन होल में ऑक्सीजन के सहारे मजदूरों को घुसाया गया है. बच्चे को सकुशल निकालने के लिए प्रयास लगातार जारी है. नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि 6 लोगों की टीम इस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है. गोताखोर को भी बुलाया गया है.

बता दें कि नाले में गिर बच्चे का नाम दीपक है. वह अपने पिता के लिए खाना लेकर जा रहा था, तभी मेन होल के पास एक गाय ने उसे हिट कर दिया. जिसके बाद बच्चा मेन होल में गिर गया.