मैट्रिक परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु बोर्ड ने किया साइट पर मॉडल पेपर अपलोड

PATNA : बिहार बोर्ड 2019 मैट्रिक परीक्षा में शामिल होनेवाले छात्रों की सुविधा के लिए बोर्ड ने अपनी साइट पर मॉडल पेपर अपलोड कर दिया है. आज 17 नवंबर को बोर्ड ने अपनी अधिकारिक साइट पर ये मॉडल पेपर अपलोड कर दिए हैं. आपको बता दे कि बिहार बोर्ड की ओर से पहले ही 2019 मैट्रिक की परीक्षा को लेकर तारीखों का एलान कर दिया गया है. बिहार बोर्ड कि ओर से जारी नोटिफिकेशन में में बोर्ड ने कहा है कि उसकी ओर से 2019 मैट्रिक परीक्षा के लिए मॉडल प्रश्न पत्र अपलोड कर दिया गया है. बोर्ड ने कहा है कि 16 नवंबर को ही बोर्ड के ओर से मैट्रिक के 20 विषयों के मॉडल पेपर अपलोड कर दिए गए थे. वहीं आज बोर्ड ने बाकि बचे 4 और सब्जेक्ट के मॉडल पेपर आज अपलोड कर दिए.

आज बोर्ड कि ओर से फाइन आर्टस, अर्थशास्त्र, एडवांस गणित और गणित के विषयो का मॉडल पेपर अपलोड किया है.आपको बता दे कि बोर्ड ने इन पेपरों को बोर्ड द्वारा इस साल परीक्षा पैटर्न में किए गए बदलाव के अनुरुप ही तैयार किए हैं. बता दें कि 16 नवंबर को BSEB अध्यक्ष आनंद किशोर ने 10वीं और 12वीं का 2019 परीक्षा तिथि घोषित किया था. आनंद किशोर ने जानकारी देते हुए कहा कि इंटर परीक्षा 6 फरवरी से 16 तक होंगी. जबकि मैट्रिक की परीक्षा 21 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगा.

BSEB अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इस साल 12वीं परीक्षा के लिए 13 लाख 492 छात्रों ने फार्म भरा है. वहीं दशवीं के लिए 16 लाख 57 हजार छात्रों ने फॉर्म भरा है. इस बार मैट्रिक परीक्षा में होमसेंटर की व्यवस्था की जाएगी. पूर्व की तरह इस बार भी कदाचारमुक्त परीक्षा होगी.

बता दें कि 2018 में बिहार बोर्ड के 10वीं में मात्र 68 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड  बीएसईबी 2018 में 10वीं के नतीजे देरी से आए थे. क्यूंकि गोपालगंज में हजारों कॉपियों के गायब हो जाने के चलते परीक्षा परिणाम टाल दिया गया था.

आपको बता दें कि पिछले साल करीब 17.70 लाख स्टूडेंट्स ने बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा दिए थे. परीक्षा के लिए राज्य में 1,426 केंद्र बनाए गए थे. बिहार बोर्ड दसवीं क्लास की परीक्षाएं (Bihar Board Class 10 examinations) 21 फरवरी से 28 फरवरी तक चली थीं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.