MOTIHARI : दहेज के आग में जली नवविवाहिता, खेत से शव बरामद

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण जिला के पहाड़पुर थाना क्षेत्र स्थित लगुनिया गाँव में एक विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में शव बरामद किया गया. मृतका के शव को जलने की तैयारी की जा रही थी, तभी मायके वाले मौके पर पहुँच कर शव बरामद किया. उसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

दहेज़ में बुलेट मोटरसाइकिल और व्यवसाय के लिए दो लाख रूपया की मांग मृतका के ससुराल वाले बार-बार करते थे. जिसे लेकर उसे प्रताड़ित भी किया जाता था. बताया जाता है कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की रहने वाले गणेश साह की बेटी रिंकू की शादी तीन साल पूर्व पहाड़पुर थाना स्थित लगुनिया के रहने वाले राजकुमार साह के साथ हुयी थी. अपने सामर्थ्य के अनुसार रिंकू के पिता ने दान दहेज़ देकर धूम-धाम से शादी की थी.

शादी के बाद से रिंकू के ससुराल वाले एक बुलेट मोटरसाइकिल और व्यवसाय के लिए दो लाख रुपये की मांग करते थे. जिसे लेकर रिंकू को काफी प्रताड़ित भी किया जाता था. इस बात की जानकारी रिंकू अपने मायके वालो को देती थी. इधर अचानक रिंकू के पति ने अपने ससुराल फोन करके बोलेरो लेकर जल्दी आने की बात कही. लिहाजा, रिंकू का भाई जब वहां पहुंचा तब वहां रिंकू नहीं थी और घर में ताला लगा था.

खोज बीन करने पर एक जगह कुछ लोग इकठ्ठा मिले जहाँ किसी शव को जलाने की तयारी चल रही थी. वहां पहुँचने पर घर वालों के साथ ज्यादती भी की गई. इसी बीच सूचना पर रिंकू के मायके से और लोग पहुंचे और शव को खोज कर निकाला. पुरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद भी नहीं आई. लेकिन जब रिंकू का शव बरामद हो गया तब पुलिस वाले पहुंचे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.