
SHEOHAR : बीती रात शिवहर जिला के सरसौला खुर्द ग्राम के बैजू शाह के घर में आग लगने से लाखों की संपत्ति नष्ट हो गई। यह घटना बीती रात 10:00 बजे की है।लोगों का कहना है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है जो देखते ही देखते हैं भयानक रूप ले लिया।

आग लगने के बाद लोगों द्वारा अग्निशमन एवं पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी गई ,लेकिन मौके पर अग्निशमन सेवा नहीं पहुंच पाया। जिसके कारण पूरा घर धू-धू कर जलकर राख हो गया।

इस घटना में किसी प्रकार की हताहत एवं जान माल की क्षति नहीं हुई, लेकिन घर की सारी संपत्ति जलकर राख हो गई ।इस घटना को लेकर प्रशासन एवं अग्निशमन कर्मी की उदासीनता को देखकर ग्रामीणों के अंदर काफी गुस्सा का माहौल है।

लोगों का कहना है कि बार-बार कॉल करने के बाद भी कोई अग्निशमन कर्मी आग बुझाने नहीं आया। यदि समय सही समय पर आता तो संपत्ति नष्ट होने से बचाए जा सकती थी।