PATNA : बुरी तरह उलझा दीपक का सर्च ऑपरेशन

PATNA : एसके पूरी नाले में गिरे दीपक का आज चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम लगातार मशक्कत कर रही है लेकिन नतीजा सिफर ही है।

हैरत की बात यह है की आज एनडीआरएफ ने दीपक को ढूंढने के लिए एक नया तजुर्बा भी किया, जिस का अब तक का नतीजा काफी चौंकाने वाला है।

नाले से लगभग 40 मीटर और उसके आगे 140 मीटर पर एनडीआरएफ की टीम अपने गोताखोरों के साथ मुस्तैद रही लेकिन पुतला नहीं मिला। उनके मुताबिक नाले के जिस रास्ते का अंदाजा लगा कर काम किया जा रहा था, वहां केवल वही रास्ता नहीं बल्कि कोई और रास्ता भी है।

यह बात इसलिए कही जा रही है, क्योंकि जिस पुतले मैं रस्सी बांधकर अंदर फेंका गयान वह पुतला लगभग 140 मीटर आगे तक निकल चुका है लेकिन जिस रास्ते पर बचाव दल निगाहें लगाए बैठा है वहां पुतले का कोई अता पता नहीं।

इसके बाद अब नाले में पानी का बहाव रोक दिया गया है ताकि पानी उतरने के बाद यह देखा जा सके कि वास्तव में पुतला किधर गया है। एनडीआरएफ के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल पुतले के बहाव का रास्ता देखने के बाद ही आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

बता दें कि आज एनडीआरएफ की टीम ने दीपक के नाले में गिरने वाली जगह पर रस्सी के सहारे एक पुतला गिराया ताकि उससे दीपक के बहकर आगे जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading