MUZAFFARPUR : समाज की मुख्यधारा से जुड़ने हेतु नक्सली का आत्मसमर्पण

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर एसएसपी कार्यालय में पूर्वी चंपारण के भाकपा माओवादी के एरिया कमांडर ने समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की चाहत रखते हुए स्वेच्छा से आत्मसमर्पण कर दिया. जानकारी के अनुसार पूर्वी चंपारण के साकिन बहुआरा गोपी सिंह, थाना-राजेपुर, पूर्वी चम्पारण निवासी प्रमोद राम का पुत्र नक्सली विनय कुमार उर्फ विनय राम ने समाज की मुख्यधारा से जुड़ने हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के समक्ष पुलिस द्वारा चलाये जा रहे पुलिस अभियानो के दबाव में तथा विशेष शाखा के पुलिस अधिकारीयों के द्वारा उत्प्रेरित किये जाने पर आकर यह फैसला लिया.

वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार और पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) मुजफ्फरपुर की उपस्थिति में नक्सली विनय राम ने आत्मसमर्पण किया. इस मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली विनय राम पर कई मामले दर्ज है जिसमे मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना में कांड संख्या 31/16 और बरूराज थाना में 19/16, सदर थाना में कांड संख्या 343/07 दर्ज़ है.

साथ ही पूर्वी चम्पारण के राजेपुर थाना में कांड संख्या 60/09, मीनापुर थाना में कांड संख्या 260/07 और मीनापुर पानापुर ओ पी में थाना कांड संख्या 340/17 दर्ज़ है, इन मामलो में विस्फोटक अधिनियम, आर्म्स एक्ट, यू ए पी अधिनियम समेत कई धाराएं लगी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading