PATNA : 16 कुख्यात अपराधियों पर कसा शिकंजा, रोजाना लगानी होगी हाजिरी

PATNA : पटना के डीएम कुमार रवि के एक आदेश से अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है। डीएम ने मंगलवार को विधि-व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए कई दिशा-निर्देश दिए। बढ़ रहे अपराध, उर्स मेला और आसन्न लोक सभा चुनाव को देखते हुए डीएम ने बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम की धारा-3 के अन्तर्गत 16 अपराधियों को थाना में हाजिरी देने का आदेश निर्गत किया है।

डीएम के इस आदेश के बाद ही अपराधियों में खलबली मच गयी है। न्यूज4नेशन वैसे 16 अपराधियों का नाम बता रहा है जिन्हें हर रोज थाना में हाजिरी लगानी है। डीएम के आदेश में कहा गया है कि वर्तमान पते पर जो जहां रह रहा है वहां के स्थानीय थाना में जाकर हाजिरी लगायेंगे। अपराधियों को बिहार राज्य अपराध नियंत्रण अधिनियम, 1981 की धारा-3 के तहत अन्यत्र थाना में हाजिरी के संबंध में निर्देश दिया गया है।

हाजिरी लगानेवाले अपराधियों का नाम

1. जुल्मी राय, पिता रामजनक राय, सा0-रायचैक, थाना-फुलवारीशरीफ, जिला-पटना।

2. मो0 सुहैल, पिता मो0 शमीम सिपाही, सा0-इसोपुर, थाना-फुलवारीशरीफ, जिला-पटना।

3. सोनू कुमार, पिता राजेश्वर कहार, सा0-इसोपुर, थाना-फुलवारीशरीफ, जिला-पटना।

4. राजा मल्लिक, पिता अंजर मल्लिक, सा0-सगी मस्जिद, थाना-फुलवारीशरीफ, जिला-पटना।

5. कामिल मल्लिक उर्फ लुल्ला, पिता मल्लिक सलाउद्दीन, सा0-खानकाह मुजीबिया, थाना-फुलवारीशरीफ, जिला-पटना।

6. सजन राय, पिता अयोध्या राय, सा0-ईसोपुर, थाना-फुलवारीशरीफ, जिला-पटना।

7. रणजीत यादव, पिता रामदास राय, सा0-इसोपुर, थाना-फुलवारीशरीफ, जिला-पटना।

8. मो0 आमिर उर्फ मो0 अमीन, पिता मो0 सुहैल, सा0-इसोपुर पानी टंकी, थाना-फुलवारीशरीफ, जिला-पटना।

9. मो0 विक्की, पिता मो0 ताज, सा0-इसोपुर, थाना-फुलवारीशरीफ, जिला-पटना।

10. मो0 मोबिन, पिता मो0 मुन्ना हलवाई उर्फ जहीरूल इस्लाम, सा0-मिलकियाना, थाना-फुलवारीशरीफ, जिला-पटना।

11.  मो0 सद्दाम उर्फ सद्दाम आलम, पिता सुमैम उर्फ सुम्मा, सा0-ईसोपुर, थाना-फुलवारीशरीफ, जिला-पटना।

12. मो0 अशरफ, पिता मो0 सादिक मियां, सा0-इसोपुर पानी टंकी, थाना-फुलवारीशरीफ, जिला-पटना।

13. मो0 सलाम, पिता मो0 मुन्ना (टेम्पु चालक), सा0-मुर्गिया टोला, थाना-फुलवारीशरीफ, जिला-पटना।

14. मो0 असलम उर्फ मंझलका, पिता खान साहेब, सा0-इशोपुर रहमत नगर, थाना-फुलवारीशरीफ, जिला-पटना।

15. मो0 फिरोज उर्फ टेनी उर्फ राजा, पिता तजम्मुल हसन, सा0-इशोपुर, वर्तमान सा0-खलीलपुर थाना-फुलवारीशरीफ, जिला-पटना।

16. मो0 अली हाशमी उर्फ अजमेरी, पिता हनीफ हाशमी उर्फ मुस्तफा, सा0-इशोपुर अमरूदी बगीचा, थाना-फुलवारीशरीफ, जिला-पटना।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading