MUZAFFARPUR बालिका गृह कांड : नशे का इंजेक्शन देने वाला डॉक्टर चढ़ा CBI के हत्थे

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के बालिका गृह यौन हिंसा से जुड़े मामले में आज CBI की खूब कार्रवाई हुई है. जहां एक ओर आर्म्स एक्ट मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा ने कोर्ट में सरेंडर किया तो वहीं मुजफ्फरपुर मामले के मास्टर माइंड ब्रजेश ठाकुर की राजदार मधु शर्मा ने भी आज सरेंडर कर दिया है.

अब इस मामले में पीडि़त लड़कियों को नशे का इंजेक्‍शन देने वाला डॉक्टर अश्विनी भी मंगलवार सीबीआइ के हत्‍थे चढ़ गया। सीबीआइ ने उसे मुजफ्फरपुर के कुढ़नी इलाके से गिरफ्तार किया.

बताया जाता है कि सीबीआइ को सूचना मिली कि अश्विनी फकुली के फतेहपुर स्थित अपनी ससुराल में छिपा है. इसके बाद टीम ने छापेमारी कर उसे दबोच लिया। सीबीआइ की टीम उससे पूछताछ कर रही है.मुजफ्फरपुर के बालिका गृह कांड में लड़कियों के साथ अमानवीय व्‍यवहार किए गए। उन्‍हें नशे का इंजेक्‍शन देकर बराबर दुष्‍कर्म किया जाता था.

टाटा इंस्‍टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टीआइएसएस) की सोशल ऑडिट रिपोर्ट में इसका खुलासा होने के बाद हड़कम्‍प मच गया. इसके बाद मुख्‍य आरोपित ब्रजेश ठाकुर सहित कई रसूखदार लोग सलाखों के पीछे पहुंचा दिए गए तो कई अभी भी फरार हैं.

इन्‍हीं में शामिल अश्विनी को गिरफ्तार किया गया तो मधु ने सरेंडर किया. उधर, इस मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के घर पर छापेमेारी में अवैध हथियार मिले, जिस मामले में उन्‍होंने सरेंडर किया.

मंगलवार देर शाम कुढऩी व फकुली ओपी की पुलिस की सहयोग से सीबीआइ की टीम ने मुजफ्फरपुर के जेल चौक निवासी अश्विनी कुमार को गिरफ्तार किया. वह काफी दिनों से फरार चल रहा था. उसके पिता डॉक्‍टर हैं.

अश्विनी पर ब्रजेश के लिए काम करने का आरोप है. उसपर आरोप है कि वह लड़कियों को नशे का इंजेक्‍शन देकर अचेत करता था, फिर उनके साथ दुष्‍कर्म होता था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading