बिहार : एक सप्ताह से कंटेनमेंट जोन में नहीं मिले को’रोना म’रीज

को’रोना से प्रभावित राजधानी के कंटेंनमेंट जोन में लोग अब राहत महसूस करने लगे हैं. करीब एक सप्ताह से किसी भी कंटेंनमेंट जोन से नये म’रीज नहीं मिले हैं, जिससे लोगों का हौसला बढ़ा है. तनाव के बादल छंटे हैं. पुलिस व प्रशासन के पहरे और गली में लगे बैरिकेड के बाद कैद की जिंदगी जी रहे लोगों को थोड़ा ऑक्सीजन मिला है.

खाजपुरा के लोगों का कहना है कि यहां से जिन लोगों को क्वारेंटिन सेंटर भेजा गया था, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद वे वापस आ गये हैं और आराम से अपने घरों में रह रहे हैं. सुबह व शाम के समय सब्जी व अन्य सामान खरीदने के लिए बाहर भी निकल रहे हैं. इससे पहले दिन वाला द’हशत अब कम हो गया है.

खाजपुरा में सुबह दुकानों पर उमड़ रही भीड़ खाजपुरा अभी भी कंटेनमेंट जोन में है, इसलिए अभी पूरी तरह से खतरा नहीं टला है. नये म’रीज के नहीं मिलने से थोड़ी राहत जरूर है. लेकिन, अगर इस बीच ला’परवाही बरती गयी, तो दोबारा को’रोना पॉजिटिव का ख’तरा सामने खड़ा हो जायेगा.

खाजपुरा के लोगों का कहना है कि सुबह दो घंटे के लिए दुकान खुलने पर जब सामान खरीदने की छूट मिलती है, तो लोग एक साथ ही दुकान पर टूट जा रहे हैं. हालत यह है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है. नये म’रीज के नहीं मिलने से लोग थोड़ा बेफिक्र भी हो गये हैं, जिससे इस तरह की हरकत कर रहे हैं.बैरिकेड छोड़कर मेन रोड पर खड़ी रहती है पुलिसखाजपुरा समेत अन्य कंटेनमेंट जोन में तैनात किये गये पुलिसकर्मी भी डरे हुए हैं. 

सोर्स: प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading