DARBHANGA : पुलिस को मिली धमकी, ”बम से उड़ा दिए जाओगे”

DARBHANGA : दरभंगा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक व्यवसायी को जान से मारने की धमकी दी गई है. साथ ही पुलिस वालों को भी बम से उड़ाने की बात कही गई है. मामले की जानकारी लगते ही एसएसपी ने जांच के आदेश दे दिए हैं. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मामला दरभंगा जिले के विरौल थाना स्थित सुपौल बस स्टेंट का है. 22 नवम्बर की रात चार नकाब पोश डकैतों ने किराना व्यवसायी डोमू पूर्वे के यहां डकैती की थी. डकैतों ने नगदी कैश की मांग करते हुए व्यवसायी पूर्वे की खूब पिटाई भी की थी. मौत के डर से पूर्वे ने घर में रखे 71000 रुपये डकैतों को दे दिया. पर जेवर देने से बचने के लिए बहाना बना दिया. देर होने के चलते घर की तलाशी करने के बाद डकैत मौके से भाग निकले. इसके बाद पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी. विरौल थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज़ कर अनुशंधान शुरू ही की थी की, पीड़ित परिवार को अपराधिय़ों की धमकी भरा एक पत्र मिला. जिसमें पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है.

जब धमकी भरा पत्र की जानकारी देने पीड़ित परिवार पुलिस थाना पहुंचा, तो पुलिस मामला दर्ज करने में आनाकानी करने लगी. इसी बीच इसकी सूचना दरभंगा के एसएसपी गरिमा मलिक को लगी. फिर एसएसपी के निर्देश पर स्थानीय पुलिस जागी और पीड़ित के घर पहुंचकर जांच शुरू की. धमकी भरे खत में कहा गया है कि ”डोमू पूर्वे सुपौल बाज़ार में जो भी घटना हुई है उसे भूल जाओ, नहीं तो अंजाम बुरा होगा. पुलिस भी अपनी कार्रवाई को ख़त्म कर जांच बंद करे. नहीं तो पुलिस भी अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे. पुलिस गश्ती को भी बम से उड़ाया जा सकता है. डोमू पूर्वे तो मारा जाएगा ही पर पुलिस भी नहीं बचेगी”.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading