
SUPAUL : जिले के सीमावर्ती वीरपुर से अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर 50 हजार रुपये लूट लिए. मामला जिले के सीमावर्ती वीरपु थाना क्षेत्र के वीरपुर- बसमतिया रोड की हैं जहां दो अज्ञात बदमाशों ने हथियार के बल पर बंधन बैंक के कर्मी 26 वर्षीय सन्नी कुमार गुप्ता से लगभग 50 हजार की लूट कर ली। घटना करीब 12:55 बजे की है। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर वीरपुर पुलिस पहुंची जहां स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

मामले के संबंध में पीड़ित सन्नी कुमार गुप्ता ने बताया कि बंधन बैंक के बेला और मुंशी पिपराही गांव से कलेक्शन लेकर वापस आ रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए दो युवक, काले रंग की पल्सर गाड़ी से बीच रास्ते पीड़ित को रोक लिया। हथियार दिखाकर अपराधी डिक्की में रखे बैग को लेकर चलते बने। इस बैग में एच एच डी मशीन, रजिस्टर, लोन फॉर्म और करीब 50000 रुपये थे।

बसमतिया स्थित बेला के तीन ग्रुप और मुंशी पिपराही के एक ग्रुप से मैं पैसा लेकर वापस अपनी गाड़ी होंडा लीवो बीआर 39 यू /7193 से वापस वीरपुर आ रहा था। इस दौरान अपराधियो ने घटना को अंजाम देकर वीरपुर की ओर तेजी से भागे। वीरपुर थानाध्यक्ष इस्पेक्टर सुरेश कुमार राम ने बताया कि जब इस मामले की शिकायत की गई। उसी समय थाना से दलबल को घटनास्थल पर भेजा गया लेकिन अब तक किसी प्रकार का ट्रेस नहीं मिल सका है। छानबीन के दौरान दो लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है पूरे मामले को लेकर अब तक आवेदन अप्राप्त है लेकिन छानबीन की जा रही है।