
PATNA : पटना के कदमकुआं थाना इलाके में किलकारी स्थित शिक्षा भवन में स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा कर रहे लोग किलकारी स्थित शिक्षा भवन में पदस्थापित एक अधिकारी मिलिंद कुमार के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग कर रहे थे। मिलिंद पर आरोप है कि वो वहां पर काम करनेवाली एक युवती के साथ छेड़छाड़ करते हैं। पीड़िता ने इस संबंध में विभाग से लिखित शिकायत भी की थी लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

आखिरकार आम आदमी पार्टी के बैनर तले लोगों ने किलकारी में जमकर हंगामा किया। हंगामा कर रहे लोगों ने गेट में ताला बंद कर दिया और वहां पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। वो लोग वी वॉन्ट जस्टिस व पीड़िता को न्याय दो का नारा लगाते हुए कक्ष के बाहर धरना पर बैठ गये थे। इसी बीच वहां पुलिस पहुंचती है और उनलोगों का समझाने का प्रयास करती है। वो लोग थाना प्रभारी को मौके पर बुलाने की मांग करते हैं। गुस्साये लोगों का कहना था कि कई बार आरोपी अधिकारी के खिलाफ शिकायत की गयी लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। थकहार कर उनलोगों को धरना पर बैठना पड़ा है।
