SITAMARHI : जिला स्थापना दिवस एवं मुख्यमंत्री की संभावित यात्रा की तैयारियो को लेकर डीएम ने समाहरणालय के विमर्श कक्ष मे बैठक कर संबंधित पदाधिकारियो को निर्देश दिया। 6 दिसंबर से 12 दिसंबर तक हवाई अड्डा मैदान में लगेगा विकास मेला। सभी संबंधित विभागों को अभी से ही तैयारी में लग जाने का दिया निर्देश। विकास मेला में जहाँ सभी विभागों से संबंधित स्टॉल होगें, वही आकर्षक खान-पान पवेलियन भी होगा, साथ ही बच्चो के लिए भी अलग पवेलियन होगें, जिसमे झूला वगैरह भी होगा।विकास मेला में पुस्तक मेला भी लगेगा। डीएम तैयारी को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारियो का व्हाट्सअप ग्रुप भी बनाने का दिया निर्देश। खेल का आयोजन जानकी स्टेडियम में होगा। फैंसी क्रिकेट मैच के अलावा महिला फुटबॉल मैच, कबड्डी, कुश्ती, बैडमिंटन आदि के मैच आयोजित होंगे।

डीएम ने सीतामढ़ी में अल्पसंख्यक छात्रावास के निर्माण को लेकर भी कई आवश्यक दिशा निर्देश पदाधिकारियो को दिया है । उन्होंने कहा कि विभाग से जल्द ही तकनीकी स्वीकृति प्राप्त कर अग्रेतर करवाई शुरू कर दी जाएगी।
मुख्यमंत्री के संभावित यात्रा को लेकर भी चल रही योजनाओं के साथ -साथ सुरक्षा व्यवस्था पर पदाधिकारियो के साथ डीएम ने संमीक्षा किया। डीएम ने अलग-अलग पदाधिकारियो के बीच कार्य की जबाबदेही सौपी। शनिवार को इंडोर स्टेडियम सहित कई स्थानों पर पौध रोपण किया जाएगा।

डीएम ने कहा कि अतिक्रमण अभियान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है, इसे लगातार चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि महादलित टोलों में सभी महत्वपूर्ण विभागों की शिविर लगाकर जनशिकायतों का करे ऑन स्पॉट निष्पादन। उक्त बैठक में एडीएम व्रज किशोर सदानन्द, एसडीओ मुकुल कुमार गुप्ता, डीएसओ, डीडब्ल्यूओ, डीपीआरओ, डीआईओ सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।