SHEOHAR : नल जल योजना 3 दिन में पूर्ण करें : जिलाधिकारी

SHEOHAR : बिहार सरकार के अति महत्वपूर्ण योजना सात निश्चय के तहत जल नल योजना एवं गली नली करण योजना को पूर्ण कराने को लेकर डीएम अरशद अजीज, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार, उप विकास आयुक्त मोहम्मद वारिस खान, अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद आफाक अहमद की टीम ने पंचायत के वार्ड क्रियान्वयन समिति के पास जाकर 3 दिनों के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया है।

गौरतलब हो कि दिसंबर माह के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संभावित आगमन होना है, इस बाबत मुख्यमंत्री के द्वारा किसी भी पंचायतों में जाकर जल नल योजना का निरीक्षण करेंगे, प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किसी भी पंचायत में औचक निरीक्षण कर जल नल योजना का पूर्ण होने की जानकारी लेंगे।

डीएम अरशद अजीज, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार, उप विकास आयुक्त मोहम्मद वारिस खान ने परसौनी बैज, चमनपुर पंचायत, सरसोंला खुर्द पंचायत सहित कई पंचायतों मे जाकर वार्ड क्रियान्वयन समिति से मिलकर वार्ड सदस्य समिति मुखिया को दो-तीन दिन के अंदर अपूर्ण कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिए हैं, वहीं छोटे-छोटे काम शीघ्र निपटाने तथा ज्यादा काम 1 सप्ताह के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया है। ऐसा न करने वाले वार्ड सदस्य समिति मुखिया पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading