SHEOHAR : स्वच्छ जल एवं स्वच्छता परियोजना पर कार्यशाला आयोजित

SHEOHAR : अन्नाई ट्रस्ट एवं वाटर फॉर पीपल के सौजन्य से स्थानीय बरसा मीटिंग हॉल में स्वच्छ जल एवं स्वच्छता पर योजना पर कार्यशाला का उद्घघाटन बिहार शिक्षा परियोजना के डीपीओ महेश प्रसाद सिंह एवं अन्नाई ट्रस्ट के प्रोजेक्ट ऑफिसर तरुण गोगोई के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यशाला में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक गण के साथ साथ मध्यान भोजन के रसोईया भी शामिल थे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार शिक्षा परियोजना के डीपीओ महेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया है कि वाटर फॉर पीपुल के द्वारा जिले में बेहतर कार्य किया जा रहा है विद्यालयों में शौचालय निर्माण होना अति जरूरी है उससे भी ज्यादा जरूरी शौचालय के रखरखाव साफ-सफाई भी जरूरी है।

श्री सिंह ने उपस्थित शिक्षकों एवं मध्यान भोजन के कर्मचारियों को बताया है कि आप अपने विद्यालय में तथा जहां रसोई बनता है वहां पर प्रतिदिन 5 मिनट सफाई पर ध्यान दें तभी हम इस स्वच्छ अभियान को सफल बना सकेंगे, अपने विद्यालय कार्यालय कक्ष, पठन-पाठन कक्ष तथा स्कूल के बरामदा, शौचालय, पेशाब घर की सफाई नीतिदिन करवाएं। जबकि अन्नाई ट्रस्ट के प्रोजेक्ट ऑफिसर तरुण गोगोई ने बताया है कि जल गुणवत्ता एवं बेहतर स्वास्थ्य व सरल माध्यम है, उन्होंने स्वच्छ जल पीने की सलाह दी है तथा उन्होंने हाथ धोने के सही तरीका के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि हाथों को गिला करें, साबुन लगाए ,हाथों को अच्छी तरह से रगडे, अंगुलियों के बीच में भी रगड़े, अंगुलियों के पोरो को और नाखून को रगड़े, पानी से हाथ धोएं ,हवा में हाथ सुखाए, साफ तौलिए से हाथ पहुंचे।

उन्होंने जल के उपयोग के बारे में बताते हुए कहा है कि पानी पेयजल के रूप में प्रयोग किए जाते हैं, धुलाई के लिए खाना पकाने के लिए, व्यक्तिगत स्वच्छता के लिए, खेतों में फसल उगाने के लिए, खेतों की सिंचाई के लिए, विद्युत बनाने के लिए, उद्योग के लिए, आदि जगह पर जल का उपयोग होता है इसीलिए हम लोग जल का संरक्षण भी करें। गंदा पानी पीने से हम बीमार पड़ सकते हैं, इसीलिए हम जल को शुद्ध करने के तरीके जाने, शुद्धीकरण से जल सुरक्षित हो जाता है और पीने योग्य हो जाता है।

उन्होंने जल के संरक्षण के बारे में बताते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार के ठोस एवं तरल कचरे को जल स्रोतों में फेंकने से जल प्रदूषण होता है इससे लोगों को बचना भी चाहिए, जाल एक सीमित संसाधन है, इसका संरक्षण करें, जल व्यर्थ नहीं करें ,उपयोग के पश्चात नल ठीक तरह से बंद कर दे नल पाइपलाइन एवं जल पात्रों से रिसाव ना होने दें ,व्यर्थ जल का शाक वाटिका में पुनः उपयोग करें आदि विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.