पटना. बिहार (Bihar) में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) में मतदान के दूसरे दिन ही परिणाम घोषित हो जाएंगे. 10 चरणों में ईवीएम से होने वाले इस पंचायत चुनाव में ईवीएम के इस्तेमाल को लेकर एक रणनीति बनाई गई है. इसके अनुसार पहले चरण का मतदान और मतगणना संपन्न होने के बाद इसी ईवीएम (EVM) को तीसरे चरण की वोटिंग के लिए संबंधित क्षेत्रों में भेज दिया जाएगा. इसी प्रकार दूसरे चरण की मतगणना के बाद ईवीएम को चौथे चरण की चुनावी प्रक्रिया में इस्तेमाल किया जाएगा. दरअसल चुनाव आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम दूसरे राज्यों से मंगाया जाना है. इस पंचायत चुनाव में कुल छह पद हैं. यह पद वार्ड सदस्य, पंच, मुखिया सरपंच , पंचायत प्रतिनिधि सदस्य और जिला परिषद सदस्य के रूप में घोषित हैं.
पंचायत चुनाव के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से करीब 2लाख 8 हजार 24 बैलट यूनिट और एक लाख 88 हजार 376 कंट्रोल यूनिट मंगाए जाने हैं. सभी जिलों को अलग-अलग प्रदेश से ईवीएम मंगाने के लिए टैग कर दिया गया है. राजधानी पटना में केरल से 7718 बैलट यूनिट और 4456 कंट्रोल यूनिट मंगाने के लिए टैग किया गया है. गया में उड़ीसा से ईवीएम मनाई जानी है. मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी और चंपारण में राजस्थान से ईवीएम मंगाया जाना है. मिजोरम, मणिपुर, मेघालय और असम में पूर्वांचल मतदान के लिए जाना निश्चित किया गया है. नालंदा में जम्मू कश्मीर के साथ ही दिल्ली पंजाब हरियाणा के ईवीएम का उपयोग किया जाना है. राज्य निर्वाचन आयोग में सभी जिले में त्रिस्तरीय पंचायती राज के पदों के अनुसार ईवीएम की आवश्यकता का आकलन किया गया है.
अब 2 पदों के लिए बैलट बॉक्स का इस्तेमाल करना है
अब 2 पदों के लिए बैलट बॉक्स का इस्तेमाल करना है. प्रत्येक बूथ पर 4 पदों के लिए ईवीएम के मतदान के लिए कर्मियों की संख्या बढ़ानी पड़ेगी. आम चुनाव में एक कंट्रोल यूनिट से काम चल जाता था. लेकिन पंचायत चुनाव ऐसा है जिसमें हर एक बूथ पर चार कंट्रोल और चार बैलट यूनिट का इस्तेमाल करना होगा. 2 पदों के लिए बैलट बॉक्स के लिए भी कर्मियों की जरूरत पढ़नी है. इवीएम की कमी के कारण ही मतदान के दूसरे दिन वोटों की गिनती करना सुनिश्चित किया गया है. मतगणना के बाद ईवीएम का अगले चरण के लिए चुनाव में उपयोग किया जाना इसलिए तय किया गया है. प्रथम चरण वाले ईवीएम का तीसरे पांचवें, सातवें और नौवें चरण में उपयोग किया जाना तय हुआ है. जबकि दूसरे चरण वाला ईवीएम का इस्तेमाल चौथे छठे आठवें और दसवीं चरण में करना सुनिश्चित किया गया है.