‘विधानसभा में आने से लगता है डर’, स्पीकर के सामने खुलेआम बोल दिए आरजेडी विधायक मुकेश रौशन

26 जुलाई से बिहार विधानमंडल का मानसूत्र सत्र की शुरूआत होने वाली है. जिसको लेकर बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने सर्वदलीय बैठक बुलाई. जिसमे सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी दलों के विधायक शामिल हुए. इस दौरान स्पीकर ने सभी माननीयों से शांति पूर्व और सुचारू रूप से सदन चलने में सहयोग करने की अपील की. साथ ही सभी सदस्यों से विचार-विमर्श किया. इस दौरान आरजेडी विधायक मुकेश रौशन ने विधायकों की सुरक्षा की मांग की है

आरजेडी महुआ विधायक मुकेश रौशन ने अपने सुरक्षा के लिए बिहार के डीजीपी एसके सिंघल से बातचीत की. इस दौरान मुकेश रौशन  ने मीडिया से बातचीत के दैरान कहा कि डीजीपी  से अपने सुरक्षा की मांग कर रहे थे. दो-तीन पहले भी बिहार के डीजीपी एसके सिंघल से बात हुई थी. लेकिन आजतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. हमलोग खुद सुरक्षित नहीं है तो दूसरे को कैसे सुरक्षित कर सकते हैं. अब हमलोगों को डर लगता है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिए हमलोगों के पास गार्ड है, पर उससे कुछ नहीं होने वाला है. क्योकि लोग फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहें हैं. इसके बावजूद भी आजतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

आरजेडी महुआ विधायक मुकेश रौशन ने कहा कि विधानसभा के सत्र के दौरान हमलोगों को बहुत डर लग रहा है. पिछले सत्र में विधायकों के उपर जो हमला हुआ था, उसपर अबी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. रात-दिन क्षेत्र में हमलोग घुमने वाले लोग हैं. जान से मारने की धमकी मिल रहा है. कुछ भी हो सकता है. इसपर जांच होना चाहिए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading