
MADHUBANI : झंझारपुर अनुमंडल के भैरबस्थान थाना ने बड़ी योजना बनाते हुऐ तीन अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत एन एच 57 पर अपराधी कोई बड़ी घटना की अंजाम देने वाला है, इसी को लेकर पुलिस गश्ती के दौरान अपराधी पुलिस को देखते ही भागने लगा जिस पर पुलिस ने पीछा कर भाग रहे 5 अपराधी में से तीन को धर दबोचा जबकि अन्य दो भागने में सफल रहा.

फरार अपराधी को पकड़ने के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है. पकड़े गए अपराधियों की पहचान पवन झा पिता मोहन झा ग्राम गंगापुर, रिकेश कुमार पिता सुरेश यादव ग्राम दहीबत जिला के पंडौल थाना के रूप में हुई है जबकि तीसरा संदीप झा इसी थाना के लोहना गावँ का रहने वाला है.

पुलिस पवन झा के पास से पिस्टल एवं एक गोली बरामद किया. जबकि संदीप झा के पास से एक चाकू बरामद किया. तीनों अपराधी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत भेज दिया है.