सैमसंग ने अपने नए फोन के प्रचार के लिए एप्पल के आईफोन से किया ट्वीट, हुई ट्रोल..

दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग के नाइजीरियाई प्रमोशनल ट्विटर अकाउंट ने कंपनी के नए स्मार्टफोन ‘Galaxy Note 9’ के प्रचार के लिए प्रतिद्वंद्वी एप्पल के आईफोन से ट्वीट कर दिया, जिसको लेकर उसे ट्रोल किया गया है। हालांकि, बाद में ट्वीट डिलीट कर प्रमोशनल अकाउंट (@samsungmobileng) को डिऐक्टिवेट कर दिया गया। एक यूज़र ने लिखा, “कल किसी की नौकरी जाएगी।”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.