मुजफ्फरपुर: सरसों तेल की कीमतों में उछाल, दाम दो सौ रुपये पार

मुजफ्फरपुर। सरसों तेल की कीमतों में लगातार उछाल से आम लोग परेशान है। ब्रांडेड सरसों तेल की कीमत 210 रुपये किलो तक पहुंच गई है। वहीं एक लीटर के पाउच की कीमत 193 रुपये हो गई है।

बाजारों में उपलब्ध साधारण तेल की कीमत भी 195 रुपये से कम नहीं है। तेल विक्रताओं का कहना है कि एक माह में सरसों तेल की कीमत में 18 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।

वहीं रिफाइन की कीमत में पांच रुपये की वृद्धि हुई है। अभी भी शहर में रिफाइन 160 से 165 रुपये बिक रहा है। पंकज मार्केट के थोक विक्रेता के अनुसार सरकार के नए दिशा-निर्देश के बाद सरसों के तेल में बढ़ोतरी हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.