मुजफ्फरपुर : जन औषधि केंद्र पर ड्रग विभाग का छापा, निजी कंपनियों की मिली दवा

मुजफ्फरपुर। ड्रग विभाग की टीम ने एसकेएमसीएच स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र छापेमारी की। इस दौरान केंद्र में कई निजी कंपनियों की दवाइयां मिली। इस पर ड्रग विभाग की टीम ने संचालक से स्पष्टीकरण मांगा है।

वहीं टीम ने कुछ दवाओं के सैंपल भी लिए जिन्हें जांच के लिए पटना और गुवाहाटी के लैब में भेजा जाएगा। टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि इस केंद्र की शिकायत की गई थी।

बिल नहीं देने, महंगी दवा देने और ग्राहकों के साथ सही से व्यवहार नहीं करने का आरोप था। इसके बाद जांच का निर्देश आने के बाद छापेमारी की गई। जांच के दौरान वहां पर न तो फार्मासिस्ट मिला न ही संचालक बिल दिखा सका।

टीम में ड्रग विभाग के प्रभारी नित्यानंद किशलय, ड्रग इंस्पेक्टर अनिल कुमार साह, श्रीधर नारायण और मो.परवेज शामिल थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.